कुछ महिलाओं को हंसते समय पेशाब निकल जाने की समस्या होती है, जो आम बात है। यह पेल्विक मसल्स की कमजोरी या शरीर में दबाव बढ़ने के कारण होता है।
मूत्राशय पर ज्यादा दबाव पड़ना
जब कोई औरत ज़ोर से हंसती है और अचानक पेशाब निकल जाता है, तो इसका मतलब है कि उसके पेट और मूत्राशय पर ज़्यादा दबाव पड़ गया होता है, जिससे पेशाब रोकना मुश्किल हो जाता है।
पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर होना
ये समस्या ज़्यादातर महिलाओं को बच्चे होने के बाद होती है। डिलीवरी के दौरान पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। हंसने या छींकने पर पेशाब अपने आप निकल सकता है।
बढ़ती उम्र का प्रभाव
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं, जिससे मूत्राशय को कंट्रोल करने वाली ताकत कम हो जाती है और जोर लगने पर पेशाब टपकने लगता है।
ज्यादा वजन के कारण पेशाब निकलना
अगर किसी महिला का वजन ज्यादा है, तो पेट के अंदर का दबाव मूत्राशय पर सीधा पड़ता है और जोर से हंसने पर पेशाब रोकना मुश्किल हो सकता है।
मेनोपॉज़ के बाद पेशाब निकलना
मेनोपॉज़ के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण पेल्विक मांसपेशियां और मूत्राशय कमजोर हो सकते हैं, जिससे हल्के दबाव में भी पेशाब निकलने लगता है।
डॉक्टर से सलाह लें
यह कोई शर्म की बात नहीं है, यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसका इलाज और प्रबंधन संभव है। इसके लिए सही जानकारी और डॉक्टर की सलाह की जरूरत होती है।
ब्लैडर सेंसिटिव होना
कुछ महिलाओं को यह समस्या ज्यादा ठंडी में होती है। उस समय ब्लैडर ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है
कीगल एक्सरसाइज
कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक मसल्स मजबूत होते हैं, जिससे हंसते, खांसते या झुकते समय पेशाब नहीं निकलता।
सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से इस परेशानी पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com