पीरियड्स अपने आप में कोई समस्या नहीं होते हैं, लेकिन इनके आने से पहले और पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं में से एक समस्या पैर कांपने की है।
पीरियड्स से पहले कांपते हैं पैर?
महिलाओं को पीरियड्स आने से पहले कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम सुमित्रा अस्पताल की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता शर्मा से जानेंगे कि पीरियड्स से पहले पैर क्यों कांपते हैं?
हार्मोनल बदलावों के कारण
पीरियड्स से पहले बॉडी में हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में मसल्स में तनाव और कंपकंपी की समस्या हो सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। इस स्थिति में पैरों व अन्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाती है और पैरों में कंपन की समस्या हो सकती है।
मिनरल्स की कमी
अगर बॉडी में मिनरल्स की कमी होती है, तो मांसपेशियों की गतिविधि को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको मैग्नीशियम और पोटैशियम रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
तनाव के कारण
अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहती हैं, तो पीरियड से पहले पैरों में कंपन की समस्या हो सकती है। इससे बॉडी के कई हिस्सों में दर्द भी हो सकता है।
विटामिन-बी12 की कमी
अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होती है, तो कई साडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पैरों के अंदर कंपकंपी महसूस हो सकती है।
इन कारणों से पैर में कंपन हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com