महिलाओं के शरीर में बच्चेदानी जरूरी अंगों में से एक है। खराब खान-पान और कई कारणों से महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल के अनुसार, बच्चेदानी में सूजन आने पर महिलाओं को पेट में दर्द, बार-बार यूरिन आना, प्राइवेट पार्ट में जलन और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है। इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
फाइब्रॉइड के कारण
बच्चेदानी में फाइब्रॉइड यानी छोटी-छोटी गांठों की समस्या होने पर भी महिलाओं को बच्चेदानी और पेट में सूजन आने की समस्या हो सकती है।
टाइट कपड़े पहनने के कारण
कई बार महिलाएं टाइट या अधिक कसे हुए कपड़े पहन लेती है। इसके कारण भी बच्चेदानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है।
ज्यादा खाना खाने के कारण
कई बार महिलाएं भूख से ज्यादा खाना खाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में भूख के अनुसार खाना खाएं।
डिलीवरी के जख्म के कारण
कई बार महिलाओं को डिलीवरी के दौरान जख्म होने के कारण भी बच्चेदानी में सूजन होने की समस्या हो सकती है।
दवाइयों के कारण
कई बार अधिक दवाइयों का सेवन करने के कारण भी महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
बच्चेदानी से जुड़ी समस्या के कारण
पीसीओएस, कैंसर और ओवेरियन सिस्ट जैसी बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं के कारण भी महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है।
लेख में बताए गए कारणों से महिलाओं को बच्चे दानी में सूजन आने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com