पीरियड्स बंद होने से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण

By Harsha Singh
16 Nov 2024, 16:00 IST

पीरियड्स बंद होने से पहले महिलाओं को कई लक्षण दिखने लगते हैं। मेनोपॉज शुरू होने से पहले बॉडी में कई तरह के बदलाव होते हैं। आइए इन संकेतों को जानते हैं-

मेनोपॉज शुरू होने की सही उम्र?

मेनोपॉज 45 से लेकर 50 की उम्र के बीच शुरू होता है। इस समय में महिलाओं को पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इस स्थिति में महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। आइए पीरियड्स बंद होने से पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं-

वजन का बढ़ना

अगर ऊपर बताई उम्र के आसपास आपका वजन अचनाक से बढ़ने लगा है, तो हो सकता है कि पीरियड्स बंद होने वाले हैं। ऐसे में महिलाओं का वजन बढ़ा हुआ दिखता है।

बालों का झड़ना

महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या बहुत आम होती है, लेकिन कई बार बहाल झड़ने और बालों एक पतले होने की समस्या पीरियड्स के बंद होने का संकेत हो सकती है।

रात में पसीना ज्यादा आता है

अगर आप रात में सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो यह पीरियड्स बंद होने से पहले दिखने वाला एक संकेत भी हो सकता है।

डिप्रेशन और तनाव महसूस होना

कई महिलाओं को पीरियड्स बंद होने से पहले डिप्रेशन और तनाव की समस्या हो सकती है। यह समस्या कई अन्य बीमारियों में भी होती है। ऐसे में इस लक्षण को नजरअंदाज न करें।

गुस्सा ज्यादा आता है

पीरियड्स बंद होने से पहले महिलाओं को मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आ सकता है।

पीरियड्स बंद होने से पहले ये लक्षण नजर आते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com