खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को अक्सर पीरियड्स से जुड़ी परेशानी होती है। इसके कारण कई बार महिलाओं को कम उम्र में ही पीरियड्स के बंद होने की समस्या होती है। इसमें कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानें -
रात को पसीना आना
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को रात को अधिक पसीना आने और हॉट फ्लैश जैसी परेशानियां होती हैं।
स्ट्रेस होना
पीरियड्स के बंद होने या पेरिमेनोपॉज से पहले महिलाओं को स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन होने की परेशानी हो सकती है।
बालों का झड़ना
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को बालों के झड़ने, पतले होने और स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है।
सोने में परेशानी
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को सोने में परेशानी, अनिद्रा, अधिक गर्मी लगना और रात को अधिक पसीना आने जैसी समस्याएं होती है।
मूड स्विंग्स
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को मूड स्विंग्स होने, चिड़चिड़ापन होने और बिना किसी कारण बात-बात पर गुस्सा आने जैसे लक्षण दिखते हैं।
वजन बढ़ने की समस्या
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को बिना किसी कारण वजन बढ़ने की समस्या होती है। ऐसा कई बार पेरिमेनोपॉज के कारण स्ट्रेस में रहने से भी होता है।
अनियमित पीरियड्स की समस्या
पीरियड्स के बंद होने से पहले महिलाओं को अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो के कम होने की समस्या होती है।
पीरियड्स बंद होने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com