गर्भ में बच्चे क्या-क्या हरकतें करते हैं? डॉक्टर से जानें

By Himadri Singh Hada
25 Dec 2024, 16:04 IST

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत खास और यादगार होता है। इस दौरान नया जीवन विकसित होता है और कई शारीरिक और भावनात्मक बदलाव होते हैं।

भ्रूण के अंदर बदलाव

प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में बच्चा भी कई तरह की हरकतें करता है। समय के साथ धीरे-धीरे शिशु की आंखें, हाथ, पैर और मुंह विकसित होते हैं। ऐसे में गर्भ में पल रहे भ्रूण के अंदर भी कई तरह के बदलाव होते हैं।

एक्सपर्ट की राय

चेन्नई के करापक्कम में स्थित अपोलो क्रैडल एंड चिल्ड्रन अस्पताल की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. धिव्यांबिगई राजेंद्रन से जानते हैं कि गर्भ में बच्चे क्या-क्या हरकतें करते हैं?

लात और मुक्का मारना

गर्भ में बच्चा खेलने जैसा महसूस करता है। इस दौरान वह इधर-उधर घूमता है, लात मारता और मुक्का मारता है। भ्रूण की ये हरकतें हर महिला को काफी उत्साहित कर देती हैं।

निगलना और चखना

शिशु गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड निगलने का अभ्यास करता है। यह शिशु के पाचन तंत्र के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा भ्रूण मां की डाइट के स्वाद को भी चख सकता है।

चेहरे के भाव बदलना

गर्भ में भ्रूण अपने चेहरे के भाव बदलते हैं। जैसे- आईब्रो सिकोड़ना, मुस्कुराना, और अंगूठा चूसना। यह उनके व्यवहार के शुरुआती संकेत होते हैं।

रोना

शिशु गर्भ में भी रोने की कोशिश करते हैं, जिससे उनका होंठ कांपता है। इसके अलावा गर्भ के बाहर आने के तुरंत बाद शिशु का रोना बहुत जरूरी होता है। यह इस बात का संकेत है कि शिशु का दिमाग ऑक्सीजन प्राप्त कर रहा है और सही तरीके से काम कर रहा है।

हिचकी आना

गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में भ्रूण को हल्की हिचकियां आनी शुरू हो जाती हैं, जो अक्सर महसूस नहीं होतीं। लेकिन जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, मां इन्हें महसूस कर सकती हैं।

पेशाब करना

गर्भ में भ्रूण के गुर्दे जैसे-जैसे विकसित होते हैं, वह मूत्र का उत्पादन करना शुरू कर देते हैं। यह मूत्र स्टेराइल होता है और शिशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, यह विकास का एक स्वाभाविक हिस्सा है।

जैसे-जैसे बच्चा गर्भ में बढ़ता है, उसकी हरकतें और व्यवहार बदलते रहते हैं। इससे वह बाहर की दुनिया के लिए तैयार होता है। इसलिए, आप भी अपने गर्भ में भ्रूण की हरकतों पर ध्यान दें और इस लम्हें को यादगार बनाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com