प्रेग्नेंसी में इस तरह खाएं बादाम मिलेंगे कई फायदे

By Priyanka Sharma
22 Dec 2024, 20:00 IST

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हेल्दी फैट्स से युक्त बादाम और अन्य नट्स को खाने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

फोर्टिस हॉस्पिटल ऑब्सट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉक्टर मोनिका वाधवन के अनुसार, बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं।

प्रेग्नेंसी में कैसा खाएं बादाम?

प्रेग्नेंसी में कच्चे बादाम खाना सुरक्षित है, लेकिन प्रेग्नेंसी में बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। इससे बच्चे के विकास में मदद मिलती है।

न्यूरोसाइकोलॉजिकल विकास में सहायक

प्रेग्नेंसी में बादाम का सेवन करने से बच्चे के न्यूरोसाइकोलॉजिकल विकास में मदद मिलती है, साथ ही इससे ब्रेन हेल्थ भी बेहतर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

सूजन कम करे

बादाम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

स्ट्रेस कम करे

बादाम में हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अधिक सेवन से महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रहे, एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचें।

प्रेग्नेंसी में भिगोए हुए बादाम को छिलका उतारकर खाएं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com