अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर महिलाओं को पीसीओडी जैसे हार्मोन्स से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में पीसीओडी के लक्षणों को कम करने के लिए क्या करें? आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -
बालों के झड़ने की समस्या
पीसीओडी में अक्सर महिलाओं को बालों के झड़ने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में एंड्रोजन के बढ़ने के कारण होता है। इससे राहत के लिए नेटल टी का सेवन करना फायदेमंद है।
गर्दन पर कालापन होना
पीसीओडी के दौरान अक्सर महिलाओं को गर्दन में कालापन आने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में इंसुलिन बढ़ने के कारण होती है। इससे राहत के लिए मेथी के बीज का पानी पिएं।
पीरियड क्रैम्प्स और स्पॉटिंग की समस्या
पीसीओडी में अक्सर महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स और स्पॉटिंग की समस्या जैसे लक्षण दिख सकते हैं। पीरियड क्रैम्प्स शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए केला खाएं। इसके अलावा, महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन के लो होने पर स्पॉटिंग की समस्या होती है। इससे राहत के लिए विटामिन-बी6 युक्त डाइट लें।
एक्ने की समस्या
पीसीओडी में अक्सर महिलाओं को एक्ने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर हाई होने के कारण होता है। इससे राहत के लिए स्पियरमिंट टी पिएं।
अनियमित पीरियड्स की समस्या
अनियमित पीरियड्स की समस्या पीसीओडी के लक्षणों में से एक है। ऐसा शरीर में फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) के असंतुलन के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए मुनक्का का पानी पिएं।
मस्सों की समस्या
कई बार महिलाओं को मस्सों की समस्या होती है। ऐसा शरीर में इंसुलिन का स्तर अधिक होने के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए कद्दू के बीजों का सेवन करें।
नींद से जुड़ी समस्याएं
हाई कोर्टिसोल के कारण महिलाओं को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत के लिए कैमोमाइल टी पिएं। नींद से जुड़ी समस्या पीसीओडी के लक्षणों में से एक है।
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com