हेल्दी रहने के लिए शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस रहना जरूरी है। ऐसे में हार्मोन्स के असंतुलित होने पर महिलाओं को कुछ समस्याएं होती हैं। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -
गंजापन होना
शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने पर महिलाओं को बालों के झड़ने, पतला होने और गंजापन होने की समस्या हो सकती है।
हैवी पीरियड्स होना
शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोरान के असंतुलित होने के कारण महिलाओं के गर्भाशय की परत मोटी हो जाती है। जिसके कारण हैवी पीरियड्स की समस्या होती है।
चेहरे पर बाल आना
शरीर में टेस्टोस्टेरोन जैसे एंड्रोजन का स्तर बढ़ने के कारण महिलाओं के चेहरे पर बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगती है। इसे नजरअंदाजन करें।
पियर शेप बॉडी होना
शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने पर महिलाओं को कूल्हों और जांघों के आसपास फैट जमा होने लगता है। जिससे महिलाओं की बॉडी पियर शेप में दिखने लगती है।
अधिक मूड स्विंग्स होना
शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होने से सेरोटोनिन प्रोडक्शन प्रभावित होता है। जिसके कारण महिलाओं को अधिक मूड स्विंग्स की समस्या होती है।
पेट की चर्बी बढ़ना
हाई कोर्टिसोल होने के कारण शरीर और पेट के निचले हिस्से में फैट जमा होने लगता है, जिसके कारण महिलाओं के पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
माइग्रेन की समस्या
कई बार शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने पर महिलाओं को पीरियड्स से पहले माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
हार्मोन्स से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं को लेख में बताए गए लक्षण दिखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com