पीरियड्स से खून की कमी के संकेत क्या हैं?

By Aditya Bharat
13 May 2025, 10:30 IST

शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहते हैं। इसमें रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है। पीरियड्स में भी खून की कमी हो सकती है, तो आइए गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा रंजन से जानें पीरियड्स में खून की कमी के संकेत।

आयरन

आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तब एनीमिया की स्थिति बनती है। यह खासकर महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है।

महिलाओं में ज्यादा असर

पीरियड्स में ज्यादा रक्तस्त्राव होने से महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है। यह उन्हें एनीमिया का शिकार बना सकता है।

मेनोरेजिया क्या है?

पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग को मेनोरेजिया कहते हैं। इसमें हर घंटे पैड बदलना पड़ सकता है और 7 दिन तक भी ब्लीडिंग हो सकती है।

मेनोरेजिया के लक्षण

बार-बार पैड बदलना, सांस लेने में तकलीफ, थकावट, पेट दर्द, और बड़े ब्लड क्लॉट, ये सब मेनोरेजिया के संकेत हो सकते हैं।

खतरे की घंटी

अगर 7 दिन से ज्यादा पीरियड्स हों या हर घंटे पैड बदलना पड़े, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह शरीर में खून की कमी का कारण बन सकता है।

आहार में सुधार

अनार, चुकंदर, पालक जैसे आयरन से भरपूर खाना की चीजें खाएं। इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव

हैवी पीरियड्स में भारी काम न करें, एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस से बचें और पर्याप्त नींद लें। यह शरीर को रिकवरी में मदद करता है।

अगर बार-बार थकान, चक्कर, या हैवी ब्लीडिंग महसूस हो, तो देर न करें। नियमित मेडिकल चेकअप और सही इलाज ही एनीमिया से बचाव का उपाय है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com