पीरियड्स से जुडी रूढ़िवादी सोच आज भी जिंदा है। वहीं, पीरियड्स को लेके कई गलतफहमियां हैं, जिनकी जानकारी जरूरी है। इसलिए इस स्टोरी में जानें की पीरियड्स में बाल धोना चाहिए या नहीं।
बाल धोएं?
कुछ महिलाओं का मानना है की पीरियड्स में बाल नहीं धोने चाहिए। ये मिथक है। पीरियड्स के दौरान किसी भी दिन बाल धो सकती हैं। इससे कोई दुष्परिणाम देखने को नहीं मिलते।
कब धोएं बाल?
पीरियड्स के दौरान किसी भी दिन आप बाल धो सकती हैं। वहीं, सर्दियों में देर रात ठंडे पानी से बाल धोने से बचें। इससे शरीर को ठंड लग सकती है। बाकी आप किसी भी समय बालों को धो सकती हैं।
कैसे धोएं बाल?
पीरियड्स के समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। वहीं, इस दौरान बालों को धोने के लिए आप नार्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बाल धोने के फायदे
<li>हेल्दी स्कैल्प</li> <li>स्ट्रेस से राहत</li> <li>मूड फ्रेश होता है</li> <li>हाइजीन मेंटेन होती है</li>
हेयर फॉल होता है?
पीरियड्स में बाल धोने से हेयर फॉल होने का कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है। वहीं, पीरियड्स में हॉर्मोनल बदलाव हो सकते हैं, ये बदलाव हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं।
ब्लीडिंग और प्रेगनेंसी पर असर?
कुछ लोगों का मानना है की पीरियड्स में बाल धोने से ब्लीडिंग और गर्भधारण पर बुरा असर पड़ सकता है, ये सच नहीं है। पीरियड्स में बाल धोने से प्रेगनेंसी या ब्लीडिंग पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
पीरियड्स में बाल धोना शरीर के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com