पहली बार पीरियड्स आने की सही उम्र कौन-सी है?

By Harsha Singh
26 Feb 2024, 16:47 IST

आजकल खराब लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों से लड़कियों के पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीरियड्स की शुरुआत का सही समय कौन-सा है-

कब होती है पीरियड्स की शुरुआत?

आमतौर पर लड़कियों में पीरियड्स की शुरुआत 11 से 15 साल के बीच होती है। हालांकि, कई लड़कियों में 9 साल की उम्र से भी पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। यह आम बात है, क्योंकि कई लड़कियों के पीरियड्स लेट भी होते हैं।

पीरियड्स से पहले होते हैं चेंज?

जी हां, पीरियड्स की शुरुआत से पहले लड़कियों की बॉडी में कुछ चेंजेस नजर आने लगते हैं। इसमें सबसे आम बदलाव यह है कि पीरियड शुरू होने से पहले अंडरआर्म्स, पैरों और वजाइना पर बाल आने लगते हैं। इसके अलावा, अपीयरेंस में भी बदलाव नजर आता है।

पीरियड्स शुरू होने के लक्षण

पहली बार पीरियड्स आने से पहले बॉडी में स्तन, प्यूबिक और अंडरआर्म्स के बालों के बढ़ने, वेजाइनल डिस्चार्ज, पेट के निचले हिस्से में परेशानी, मुंहासे, पेट में सूजन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

पीरियड्स में देरी की वजह

पीरियड्स में देरी होने की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए। पीरियड्स में देरी का मतलब है, आप किसी शारीरिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर ही खून इकट्ठा हो रहा हो या फिर हार्मोन संबंधी कोई समस्या हो सकती है।

कितने दिन रहते हैं पीरियड्स?

आमतौर पर पीरियड्स 3 से 6 दिनों तक चलते है। हालांकि, पहली बार पीरियड्स होने पर कई बार यह समय अवधी 15 दिनों तक बढ़ सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

क्रैंप्स से छुटकारा

पहली बार पीरियड्स आने पर क्रैंप्स की समस्या सामान्य से ज्यादा बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप पेट के निचले हिस्से पर हॉट बॉटल लगाएं। गर्म लिक्विड चीजें पिएं, पेनकिलर दवाओं का इस्तेमाल कम से कम करें।

पहली बार पीरियड्स आने के लिए यह उम्र सही है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com