गर्भावस्था में आलूबुखारा: डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान

By Aditya Bharat
13 Dec 2024, 11:30 IST

प्रेग्नेंसी के दौरान सही खानपान बच्चे और मां दोनों के लिए जरूरी होता है। यह समय महिलाओं के लिए खास होती है और उनके खानपान का असर बच्चे के विकास पर भी पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं आलूबुखारा खाती हैं जिससे उनके शरीर को पोषण मिले। ऐसे में आइए डायटीशियन अर्चना बत्रा से जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

आलूबुखारा

आलूबुखारा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कई विटामिन जैसे विटामिन ए, के और सी होते हैं। यह प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने के लिए बेहद फायदेमंद है।

कब्ज से राहत

प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। आलूबुखारा में पाया जाने वाला फाइबर कब्ज को ठीक करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

एनीमिया का खतरा कम

गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक आयरन की जरूरत होती है। आलूबुखारा आयरन का अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया को दूर करने और मां की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो सकती है। आलूबुखारा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर को ताजगी देता है।

जोड़ों के दर्द में आराम

प्रेग्नेंसी के दौरान जोड़ों में दर्द और सूजन भी एक आम समस्या है। आलूबुखारा का सेवन करने से इन समस्याओं में आराम मिल सकता है और हड्डियां मजबूत रहती हैं।

मितली और उल्टी से राहत

प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी और मितली की समस्या भी परेशान कर सकती है। आलूबुखारा इसे कम करने में मदद करता है, जिससे गर्भवती महिला को आराम मिलता है।

कैसे करें सेवन?

आप आलूबुखारा को पानी में भिगोकर, ड्राई फ्रूट्स के रूप में या एक कप दूध के साथ भी ले सकती हैं। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और आपकी सेहत में सुधार लाता है।

आलूबुखारा के सेवन में सावधानी भी जरूरी है। अगर आप डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रही हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें। ज्यादा मात्रा में आलूबुखारा का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com