महिलाओं में हाइपरथायरायडिज्म के ये लक्षण आते हैं नजर

By Aditya Bharat
26 Mar 2025, 12:00 IST

हाइपरथायरायडिज्म में थायराइड ग्लैंड जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और महिलाओं में कई शारीरिक व मानसिक लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा ठमके से जानते हैं इन्हीं लक्षणों के बारे में।

पीरियड्स में अनियमितता

हाइपरथायरायडिज्म से पीरियड्स साइकिल प्रभावित हो सकती है, जिससे कभी हैवी ब्लीडिंग, कभी लाइट ब्लीडिंग या पीरियड्स मिस होने की समस्या हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में परेशानी

इस बीमारी के कारण कंसीव करना मुश्किल हो सकता है, और गर्भधारण के बाद मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

थायराइड हार्मोन असंतुलन से एंग्जायटी, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

पाचन क्रिया पर प्रभाव

हाइपरथायरायडिज्म से डायरिया, ज्यादा भूख लगना और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।

नींद की समस्या

इस स्थिति के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है, जिससे लगातार कम नींद लेने से शरीर और दिमाग दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बिना वजह वजन घटना

तेज मेटाबॉलिज्म के कारण बिना किसी कारण तेजी से वजन घट सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं और एनर्जी लेवल कम हो सकता है।

शारीरिक लक्षण दिखना

नाखून कमजोर होना, हथेलियों का लाल होना, बहुत ज्यादा पसीना आना और आंखों में सूजन या धुंधलापन आना हाइपरथायरायडिज्म के शारीरिक संकेत हैं।

अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज नहीं मिलने से यह समस्या गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com