आजकल की लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खान-पान और हेल्थ इसूज से महिलाओं की फर्टिलिटी पर खराब असर पड़ता है। इसलिए प्रेगनेंट होने की बढ़ाने के लिए कुछ आदतों को लाइफस्टाइल में सुधारना जरूरी है। सही टाइम पर सही स्टेप से प्रेग्नेंट होने के लिए कुछ आसान उपाय, जो आपकी फर्टिलिटी को नेचुरली अच्छा करते हैं।
बैलेंस डाइट महिलाओं के लिए
शरीर को सही डाइट देना बहुत जरूरी है। इसके लिए ग्रीन वेजिटेबल्स, फ्रेश फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। जंक और शुगरी फूड को कम करें।
स्ट्रेस कम करें
स्ट्रेस से हार्मोनल डिसबैलेंस पैदा हो सकता है, जिससे ओव्यूलेशन पर असर पड़ता है। इसे मेडिटेशन, योग और सही नींद से मेंटल पीस मिलेगी और मेडिटेशन, योग और सही नींद से मानसिक शांति मिलेगी और फर्टिलिटी बढ़ेगी।
नियमित एक्सरसाइज के फायदे
रोजाना हल्का-फुल्का एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योग या डांस करने से वेट कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है।
वेट कंट्रोल करना जरूरी
बहुत ज्यादा या बहुत कम वेट होना दोनों ही फर्टिलिटी पर खराब असर डाल सकते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से अपनी बॉडी का बीएमआई बैलेंस में रखें।
हाइड्रेटेड रहना जरूरी
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए जरूरी होता है, इससे बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। कैफीन और अल्कोहल को कम करें, इससे फर्टिलिटी को नुकसान हो सकता है।
फल जिनसे फर्टिलिटी बढ़ती है
फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. तान्या गुप्ता ने बताया कि कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप फर्टिलिटी को इनक्रीस कर सकती हैं। इसके लिए केला, जामुन, आम, कीवी और एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
डॉक्टर से परामर्श लें
अगर लंबे टाइम तक ट्राई करने पर भी प्रेग्नेंसी में दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह लें। यह किसी अंदरूनी दिक्कत से भी हो सकता है, जिसे टाइम पर दिखाने से इलाज किया जा सकता है।
इन टिप्स को अपनाकर फर्टिलिटी को नेचुरली सुधारें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com