बच्चेदानी के इंफेक्शन में आराम देंगे ये 5 घरेलू उपाय

By Aditya Bharat
20 May 2025, 06:00 IST

महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन, दर्द और बदबूदार स्त्राव जैसी समस्याएं होती हैं। ये संकेत यूट्रस इंफेक्शन के हो सकते हैं। समय पर इलाज जरूरी होता है। आइए सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इस समस्या के लिए कुछ घरेलू उपाय।

फिटकरी से सफाई करें

फिटकरी को तवे पर सेंकें और पानी में डालें। इस पानी से प्राइवेट पार्ट्स को धोने से इंफेक्शन कम होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं।

शिलाजीत का सेवन करें

शुद्ध शिलाजीत की गोलियों का नियमित सेवन करें। यह इंफेक्शन के बैक्टीरिया को खत्म करता है और यूरिन से जुड़ी जलन व दर्द से राहत दिलाता है।

हल्दी वाला पानी पिएं

गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और सुबह खाली पेट पिएं। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।

शतावरी चूर्ण का सेवन करें

शतावरी एक आयुर्वेदिक औषधि है जो यूट्रस को मजबूत करती है। वजन कम हो तो इसका सेवन लाभदायक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।

नारियल पानी और जूस लें

हेल्दी डाइट में नारियल पानी, ताजे फल और जूस शामिल करें। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे इंफेक्शन जल्दी ठीक होता है।

पर्याप्त पानी पिएं

दिन में खूब पानी पिएं, लेकिन रात में पानी या दूध पीने से बचें। इससे सूजन या इंफेक्शन बढ़ सकता है। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

अगर लक्षण बने रहें या बढ़ जाएं, तो आयुर्वेद के साथ डॉक्टर की सलाह जरूर लें। घरेलू उपाय मददगार हैं लेकिन डॉक्टर की राय भी जरूरी है।

पेट में दर्द, जलन या स्त्राव के लक्षण दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं। समय पर पहचान और इलाज से यूट्रस इंफेक्शन से बचाव संभव है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com