उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे की त्वचा ढीली होने लगती है, जिससे आपका चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है। इस स्टोरी में जानें 35 की उम्र के बाद महिलाओं को जवां नजर आने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए-
ग्रीन टी
स्किन का ग्लो और नमी दोनों बरकरार रखने में ग्रीन टी आपकी मदद कर सकती है। इसके साथ ही आप वजन कंट्रोल करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं।
बेरीज
बेरीज में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से त्वचा में कसावट आती है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरीज, चेरी, क्रैनबेरी आदि को डाइट में शामिल करें।
नट्स
एंटी इंफ्लेमेटरी और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण नट्स का सेवन करने से त्वचा में ग्लो आता है। महिलाएं 35 के बाद इनका सेवन जरूर करना शुरू करें।
डार्क चॉकलेट
35 के बाद महिलाओं को जवां नजर आने के लिए फ्लेवोनोइड्स के गुणों से भरपूर डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को चेहरे पर दिखने से रोकती है।
आंवला
आंवला विटामिन सी और ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
एवोकाडो
बढ़ती उम्र के लक्षणों को चेहरे पर नजर आने से रोकने के लिए आपको एवोकाडो खाना चाहिए। इसमें फैटी एसिड्स व विटामिन ए होता है जो मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाता है।
35 की उम्र के बाद महिलाओं को इन सभी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com