अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे ज्यादा खाने से महिलाओं को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इसके बारे में जानते हैं हैं।
ओमेगा-3 और फाइबर
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नन्स और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और पाचन में मदद करते हैं।
महिलाओं के लिए अलसी का सेवन
महिलाओं के लिए अलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकते हैं। इससे मासिक धर्म में बदलाव या हार्मोनल परेशानियां हो सकती हैं।
क्या है फाइटोएस्ट्रोजेन?
फाइटोएस्ट्रोजेन एक कंपाउंड होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करता है। यह मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकता है, लेकिन ज्यादा सेवन से कुछ महिलाओं को समस्या हो सकती है।
हार्मोनल समस्याओं से बचाव
अगर आपको हार्मोन-सेंसिटिविटी समस्याएं हैं, जैसे एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव स्तन कैंसर, तो अलसी के बीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
फाइबर और पानी
अलसी में बहुत सारा फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है। लेकिन ज्यादा फाइबर लेने से अगर पानी की कमी हो तो पेट में गैस और सूजन हो सकती है। इसलिए पानी ज्यादा पिएं।
एलर्जी के लक्षण
कुछ महिलाओं को अलसी के बीज से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी होने पर खुजली, सूजन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अलसी का सेवन न करें।
दवाइयों के साथ अलसी का सेवन
अलसी में मौजूद फाइबर दवाओं के असर को कम कर सकता है। अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं, तो अलसी के बीजों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अलसी के बीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अगर आप इसे सही मात्रा में खाती हैं तो शरीर को इसके कई लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com