तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठे रहने की आदतें पेल्विक मसल्स को कमजोर बना देती हैं, जिससे पीठ दर्द और यूरिन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस लेख में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स साइंस एसोसिएशन से प्रमाणित फिटनेस कोच संदीप कुमार पेल्विक मसल्स मजबूत करने के लिए 4 एक्सरसाइज बता रहे हैं।
डीप स्क्वाट
कमजोर पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने के लिए रोजाना डीप स्क्वाट करें। लेकिन, शुरुआत में इसे धीरे-धीरे और कम संख्या में करना चाहिए।
पेल्विक मसल्स
डीप स्क्वाट करने से पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं। इससे यूरिन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और कमर के आसपास जमा फैट भी घटता है।
साइड लंजेस
साइड लंजेस पेल्विक मसल्स को ताकत देने के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से को टोन करता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
जांघों की मांसपेशियां
रोजाना साइड लंजेस का अभ्यास करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है। इससे जांघों की मांसपेशियां भी ताकतवर बनती हैं। साथ ही, दर्द से राहत मिलता है।
पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज
पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज नियमित रूप से करने से कमर और पीठ के निचले हिस्से का दर्द कम हो सकता है। इसे रोजाना करना से शरीर को कई फायदे होते हैं।
मसल्स होंगी स्ट्रेच
पेल्विक टिल्ट से पेल्विक मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जिससे यह एक्सरसाइज दर्द और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करती है।
बेबी पोज
बेबी पोज एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है। रोजाना बेबी पोज करने से पीठ दर्द में राहत मिलती है।
पेल्विक मसल्स को मजबूत रखने के लिए इन चार एक्सरसाइज को करने से शरीर फिट और स्वस्थ रह सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com