40 के बाद बिगड़ा कोलेस्ट्रॉल महिलाओं के लिए हो सकता है खतरनाक

By Lakshita Negi
30 Jan 2025, 20:00 IST

एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। 40 की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक आम समस्या हो सकती है। लेकिन ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि कई सारी बीमारियां भी हो सकती है। आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रतिमा सिंह से जानें 40 के बाद महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है और क्यों बढ़ता है?

कोलेस्ट्रॉल चर्बी होती है, जो शरीर में सेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करती है। लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो आर्टरीज में जमा होने लगती है। जिससे ब्लड फ्लो स्लो हो सकता है।

महिलाओं में 40 के बाद हार्मोनल चेंजेस

महिलाओं में 40 के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। यह हार्मोन बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और (LDL) बैड कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर कोई क्लीयर इंडीकेशन नहीं होता, लेकिन लगातार सिर दर्द, थकान, चेस्ट में भारीपन या सांस लेने में परेशानी होना इसका संकेत हो सकते हैं। आंखों के आसपास पीले स्पॉट्स भी इसके कारण हो सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियां

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे आर्टरी में ब्लॉकेज हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक के चांस हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को भी बढ़ा सकता है, जो महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है।

किन चीजों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

खराब खान पान और आलस के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ज्यादा जंक फूड, ऑयली और मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसे कंट्रोल करने से लिए हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के टिप्स

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। डाइट में फ्रूट्स, हरी सब्जियां जोड़ें और रोजाना कम से कम आधे घंटे वॉक जरूर करें।

डॉक्टर से कोलेस्ट्रॉल का चेकअप

बार-बार थकान महसूस होने पर या छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और चेकअप कराएं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं को हर 6 महीने में कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करते रहना चाहिए।

40 के बाद हेल्दी और फिट रहने के लिए अपनी डाइट और खान-पान का ख्याल रखें और रोजाना एक्सरसाइज करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.