पीरियड्स में दही खाने से क्या होता है? जानें

By Anuj Tiwari
01 Jun 2023, 18:02 IST

पीरियड्स में कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लोग मानते हैं की पीरियड्स के दौरान दही के सेवन से रक्तस्त्राव की समस्या बढ़ सकती है। आइये जानते हैं यह कितना सच है -

पीरियड्स में दही खाएं?

डायटीशियन कामिनी के मुताबिक पीरियड्स में दही का सेवन फायदेमंद होता है। दही में मौजूद पोषक तत्व पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले स्ट्रेस और मूड स्विंग्स से राहत दिला सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान कब्ज और अपच की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

वेजाइनल इंफेक्शन से निजात

पीरियड्स के दौरान वेजाइनल इंफेक्शन होने की आशंका बनी रहती है, जिससे राहत पाने के लिए महिलाओं को दही का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी बेहतर होती है

दही में राइबोफ्लेविन और विटामिन B6 की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करते हैं। इम्यून पॉवर बेहतर होने से इंफेक्शन की संभावना कम होती ह

हड्डियों के लिए फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को जॉइंट्स में दर्द का सामना करना पड़ता है। दही में कैल्शियम और अन्य कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं।

रात में दही का सेवन करें?

डायटीशियन कामिनी के अनुसार दही का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। रात में दही का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, ये एक मिथ्य है।

डायटीशियन के अनुसार सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर दही के सेवन से परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com