प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें। मखाना एक पौष्टिक और हल्का आहार है, जिसे प्रेग्नेंसी में खाया जा सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
प्रेग्नेंसी में क्यों फायदेमंद?
गर्भावस्था में मखाने सीमित मात्रा में खाना बहुत लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो मां और शिशु दोनों की सेहत के लिए जरूरी हैं।
आयरन की कमी दूर करें
प्रेग्नेंसी में खून की कमी होना आम बात है। मखाने खाने से शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता है और हीमोग्लोबिन की मात्रा में सुधार होता है।
शिशु की हड्डियों के लिए फायदेमंद
मखाने में कैल्शियम और विटामिन D अच्छी मात्रा में होते हैं, जो शिशु की हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करते हैं। यह मां के लिए भी फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर का बढ़ना-घटना सामान्य है। मखाने में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हार्मोन बैलेंस बनाए रखते हैं।
दस्त और डिहाइड्रेशन से राहत
प्रेग्नेंसी में दस्त की समस्या हो तो मखाने राहत दे सकते हैं। ये पाचन को सुधारते हैं और शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।
सीमित मात्रा में सेवन जरूरी
अगर मखाने जरूरत से ज्यादा खा लिए जाएं, तो पेट दर्द, गैस, कब्ज या ब्लड शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी में हमेशा इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह लें
गर्भवती महिलाएं मखाना खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी चीज का सेवन सोच-समझकर करें।
प्रेग्नेंसी में मखाना खाना काफी फायदेमंद होता है, बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com