बच्चेदानी मजबूत करने वाली 4 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
28 May 2025, 11:00 IST

बच्चेदानी को मजबूत बनाने के लिए रोजाना कीगल एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेल्विक मांसपेशियां मजबूत होती हैं और महिलाओं को डिलीवरी के बाद ढीलापन या कमजोरी महसूस नहीं होती।

ब्रिज पोज एक्सरसाइज

ब्रिज पोज एक्सरसाइज से ना केवल पीठ और कमर मजबूत होती है, बल्कि यह गर्भाशय यानी बच्चेदानी को भी सहारा देती है और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाकर हेल्दी रखती है।

स्क्वाट

स्क्वाट करना महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे पेल्विक फ्लोर मजबूत होता है, मांसपेशियां टोन होती हैं और बच्चेदानी को नीचे की तरफ दबाव सहन करने में ताकत मिलती है।

बटरफ्लाई पोज

बटरफ्लाई पोज यानी तितली आसन, पेल्विक मसल्स को खींचने और रिलैक्स करने में मदद करता है। ये योगाभ्यास प्रजनन तंत्र को मजबूत करता है और बच्चेदानी की स्थिति को संतुलित बनाए रखता है।

गहरी सांस लेना

गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को रिलैक्स करती है और गर्भाशय की हेल्थ को बेहतर बनाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और आंतरिक अंगों को भी पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है।

हॉर्मोन बैलेंस

अगर आप नियमित रूप से ये चार एक्सरसाइज करती हैं तो डिलीवरी के बाद आने वाली समस्याएं जैसे बच्चेदानी का खिसकना या कमजोरी दूर रहती है और हॉर्मोन बैलेंस भी सही बना रहता है।

मांसपेशियां मजबूत होना

बच्चेदानी मजबूत रखने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, सही खानपान और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है जिससे आपके शरीर की मांसपेशियां अंदर से पोषित और सक्रिय बनी रहें।

प्रजनन तंत्र हेल्दी रहना

योग और पेल्विक एक्सरसाइज को अगर सही तरीके से किया जाए तो यह न केवल बच्चेदानी बल्कि पूरे प्रजनन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है और महिलाओं को लंबे समय तक फिट रखता है।

अगर आपको कोई समस्या है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com