महिलाओं के लिए क्रैनबेरी के फायदे

By Shilpy Arya
27 Nov 2024, 18:51 IST

क्रैनबेरी में विटामिन, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। लेख में जानें महिलाओं के लिए क्रैनबेरी के फायदे-

हेल्दी स्किन के लिए

महिलाओं के लिए क्रैनबेरी खाना स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेहद गुणकारी होता है। यह विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता हे।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए महिलाओं को क्रैनबेरी का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।

पाचन ठीक करे

पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना तो सभी को करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को क्रैनबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से खुद को सेफ रखने के लिए महिलाएं क्रैनबेरी खा सकती हैं। इसमें मौजूद प्रोएंथोसायनिडिन कंपाउंड एंटी-बैक्टीरियल गुणों के रूप में कार्य करते हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए

होमोसिस्टीन नाम के कंपाउंड से भरपूर क्रैनबेरी का सेवन करने से हार्ट से जुड़े रोगों का जोखिम घटता है। इन्हें खाने से हार्ट हेल्दी रहता है।

आंखों को स्वस्थ रखे

अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप क्रैनबेरी खा सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए के गुण आंखों को हेल्दी रखते हैं।

महिलाओं के लिए क्रैनबेरी खाना बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com