ग्वार की फली महिलाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं।
डाइटीशियन से जानें
ग्वार की फली का नियमित सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए डाइटीशियन पूजा सिंह से जानते हैं इसे खाने से महिलाओं को क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
कमजोरी दूर करता है
ग्वार की फली आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो महिलाओं में खून की कमी और कमजोरी को दूर करती है। इसे खाने से थकान कम होती है और एनर्जी बनी रहती है।
डायबिटीज में रामबाण
ग्वार की फली में गिलकोन्यूट्रिएंट्स और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं इसे सुरक्षित रूप से खा सकती हैं।
वजन घटाने में सहायक
कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली ग्वार की फली वजन कम करने में मदद करती है। यह पेट लंबे समय तक भरा रखती है और ओवरईटिंग से बचाती है।
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
ग्वार की फली में फोलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं और भ्रूण के लिए फायदेमंद हैं। यह शिशु के विकास में सहायता करता है और रोगों से बचाव करता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
ग्वार की फली में कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत दिलाती है।
पाचन में सुधार
इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। महिलाओं में गैस, अपच जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
ग्वार की फली फायदेमंद है लेकिन यदि एलर्जी या कोई गंभीर बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com