PCOD में ना खाएं ये 3 चीजें

By Aditya Bharat
27 Nov 2024, 17:30 IST

PCOD के समय सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। इसके दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इस स्टोरी में।

बिस्किट

बाजार में मिलने वाले बिस्किट अधिकतर मैदे से बने होते हैं। मैदा जल्दी पचता नहीं और शरीर में सूजन बढ़ा सकता है, इसलिए PCOD के दौरान मैदे वाले बिस्किट खाने से बचें।

मैदे से बने नूडल्स

मैदे से बने नूडल्स खाने में भले ही स्वादिष्ट लगें पर ये शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। PCOD के दौरान इनके भी परहेज करना चाहिए। यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है।

ब्रेड

बाजार में मिलने वाली सफेद ब्रेड भी मैदे से बनती है जो ब्लड शुगर बढ़ाती है साथ ही PCOD के लिए भी अच्छी नहीं होती।

मैदा क्यों है नुकसानदायक?

मैदे में फाइबर नहीं होता जिससे यह पचने में दिक्कत करता है। यह हार्मोन असंतुलन पैदा कर सकता है जो PCOD में खतरनाक है।

ब्लड शुगर पर असर

मैदा खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। PCOD में पहले ही इंसुलिन का स्तर बढ़ा रहता है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

सूजन और वजन बढ़ता है

मैदा सूजन बढ़ाता है और वजन बढ़ने का कारण बनता है। PCOD में वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है।

हेल्दी ऑप्शन अपनाएं

मैदे की जगह गेहूं, ज्वार या बाजरे से बने प्रोडक्ट्स खाएं। इनके अलावा आप ओट्स और मल्टीग्रेन से बनी चीजें भी खा सकते हैं।

PCOD में सही खान-पान और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से PCOD को कंट्रोल किया जा सकता है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com