अशोक के पेड़ से दूर होती हैं महिलाओं की ये समस्याएं

By Priyanka Sharma
06 Jan 2025, 17:30 IST

औषधीय गुणों से भरपूर अशोक के पेड़ की छाल में बहुत से गुणों पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें -

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अशोक की छाल में टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और एनाल्जेसिक जैसी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

वेजाइनल डिस्चार्ज से दे राहत

कई महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या होती है। यह योनि की समस्या होती है। जिसमें महिलाओं को सफेद या पीले रंग के डिस्चार्ज और बदबू आने की समस्या होती है। अशोक की छाल से इस समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

अनियमित पीरियड्स से राहत दे

कुछ महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में अशोक के पेड़ की छाल के पाउडर का सेवन करने से अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के कारण होने वाली दर्द-ऐंठन की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

पेट के लिए फायदेमंद

अशोक की छाल से पेट के कीड़ों को मारने और पेट से जुड़ी कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अशोक की छाल के पाउडर से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, खून साफ करने और ऑयली स्किन से राहत देने में मदद मिलती है।

बवासीर में फायदेमंद

1 चम्मच अशोक के पाउडर को शहद और पानी में मिलाकर लेने से बवासीर के दर्द को कम करने और मल त्याग में होने वाली परेशानी से राहत देने में मदद मिलती है।

सावधानियां

प्रेग्नेंसी, हाई ब्लड प्रेशर और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर महिलाओं को अशोक की छाल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।

अशोक के पेड़ से लेख में बताई गई महिलाओं की समस्याएं दूर होती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com