Breast Size बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
24 Apr 2025, 09:03 IST

हर महिला चाहती है कि उसका शरीर सुडौल और आकर्षक दिखे, लेकिन कई बार हार्मोन की कमी या गलत खानपान के कारण स्तनों का आकार छोटा रह जाता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सर्जरी या दवाइयों के बजाय कुछ घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं।

एक्सपर्ट की मानें

ये उपाय न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते। आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल सिंघल से जानते हैं कि आप नेचुरल तरीकों से किस प्रकार अपने स्तन को बढ़ा सकती हैं।

तेल से मसाज करें

जैतून या तिल के तेल से रोजाना स्तनों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मसल्स की ग्रोथ होती है। हल्का गुनगुना तेल ज्यादा असरदार होता है।

मेथी के बीज

मेथी के बीज शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ाकर ब्रेस्ट ग्रोथ को प्रमोट करते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह बीज चबाएं या उसका पानी पिएं। आप मेथी का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

शतावरी पाउडर

रात को दूध के साथ 2-3 ग्राम शतावरी पाउडर लें। यह प्राकृतिक हॉर्मोन बैलेंस करता है और स्तनों की ग्रोथ में सहायक होता है। इसका नियमित सेवन से फायदा दिखेगा।

योग और एक्सरसाइज

आपको बता दें कि पुशअप्स, डंबल प्रेस, भुजंगासन और उष्ट्रासन जैसी एक्सरसाइज से ब्रेस्ट मसल्स मजबूत होती हैं और आकार बढ़ता है।

प्रोटीन युक्त आहार

डॉक्टर के अनुसार सोयाबीन, दालें, अंडा, दूध जैसे प्रोटीन रिच फूड्स खाएं। ये ब्रेस्ट मसल्स को पोषण देते हैं और प्राकृतिक रूप से विकास में मदद करते हैं।

प्याज और शहद

प्याज का रस और शहद मिलाकर स्तनों पर मालिश करने से उनका आकार बढ़ सकता है। यह मिश्रण रात को लगाएं और सुबह धो लें। इसे रोज करने से अच्छा असर दिख सकता है।

अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं तो ये घरेलू उपाय ट्राय कर सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com