अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रात का खाना बहुत मायने रखता है। सही और हल्के भोजन से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है, बल्कि फैट बर्निंग भी तेज होती है। चलिए जानें 5 ऐसी हेल्दी चीजें जो रात को खाने से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं।
नींबू पानी
रात को सोते समय नींबू पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व निकलते हैं। यह पाचन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर वजन घटाने में मदद करता है।
हरी सब्जियां
पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां रात को खाने से शरीर को जरूरी विटामिन्स मिलते हैं। कम कैलोरी में ज्यादा पोषण के कारण ये वजन घटाने में कारगर हैं।
ओट्स
रात को ओट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह पाचन को बेहतर करता है और फैट को धीरे-धीरे बर्न करता है। इसे दूध के साथ खाएं।
दही
दही पाचन सुधारता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक वजन घटाने में मदद करते हैं। गर्मियों में रात को ठंडा दही खाना फायदेमंद है।
खजूर
खजूर में फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये पाचन ठीक कर मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। गर्मियों में भिगोकर खाएं, ताकि इसकी गर्म तासीर से बचा जा सके।
रात को हल्का भोजन जरूरी
वजन घटाना है तो रात का खाना हल्का रखें। ज्यादा तला-भुना, मीठा और हाई-कैलोरी फूड्स न लें। इससे नींद भी अच्छी आती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
संतुलित डाइट से मिलेगा फायदा
वजन घटाने के लिए सिर्फ भूखा रहना काफी नहीं है। जरूरी है संतुलित आहार और पोषण। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक या योग भी जरूरी है।
ऊपर बताए गए फूड्स को डेली डाइट में शामिल करें और हेल्दी लाइफ पाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com