आजकल के व्यस्त जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। यह न केवल हमारी शारीरिक सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी जन्म देता है, जैसे कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और अन्य कई रोग।
चर्बी से छुटकारा पाने के उपाय
शरीर की चर्बी से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। यहां न्यूट्रिशनिष्ट और डाइटीशियन जूही कपूर द्वारा कुछ प्रभावी तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं।
सही आहार अपनाएं
डाइटीशियन जूही कपूर के अनुसार प्रोटीन से भरपूर आहार खाना चाहिए। आप चिकन, मछली, अंडे, दाल, टोफू, फल, सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं। तली-भुनी चीजें, जंक फूड और वसा से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचें।
नियमित व्यायाम करें
व्यायाम शरीर की चर्बी को जलाने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह न केवल वजन घटाता है, बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी, कूदना आदि कार्डियो एक्सरसाइज से कैलोरी बर्न होती है और चर्बी कम होती है।
तनाव कम करें
तनाव भी वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण बन सकता है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग, संगीत, अच्छी किताबें पढ़ना या अपनी पसंदीदा गतिविधियां करें।
पर्याप्त पानी पिएं
पानी शरीर के लिए आवश्यक है। पानी का पर्याप्त सेवन शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
खाने की आदतों को सुधारें
भोजन को नियमित अंतराल पर खाएं। दिन में 4-5 बार छोटे-छोटे भोजन करें, इससे मेटाबोलिज्म बेहतर रहेगा और ज्यादा भूख नहीं लगेगी। भोजन को धीरे-धीरे खाएं और ठीक से चबाएं। इससे पेट जल्दी भरता है और आप अधिक खाने से बचते हैं।
कैफीन का कम सेवन
अत्यधिक कैफीन (जैसे कॉफी, चाय) का सेवन शरीर में तनाव को बढ़ा सकता है और वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है। कैफीन का सेवन सीमित करें और इसके बजाय हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, अदरक चाय आदि का सेवन करें।
इन सभी उपायों को अपने जीवन में अपनाकर आप धीरे-धीरे शरीर की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com