वजन कम करने की जरूरत है? ये 5 संकेत देखें

By Aditya Bharat
10 May 2025, 07:00 IST

थोड़ा वजन सामान्य है, लेकिन जब यह ज्यादा हो जाए तो शरीर संकेत देने लगता है। इन संकेतों को समय रहते समझना जरूरी है। तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानें कब वजन कम करना चाहिए?

थकान और सांस फूलना

वजन बढ़ने पर हलके काम में भी जल्दी थकान और सांस फूलने लगती है। यह संकेत है कि अब आपको वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए।

हाई या लो ब्लड प्रेशर

लगातार हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या वजन के कारण हो सकती है। यह स्ट्रोक, हार्ट डिजीज और किडनी समस्याओं का कारण बन सकता है।

बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल

वजन ज्यादा होने से खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज को बढ़ावा देता है।

नींद में सांस रुकना (स्लीप एपनिया)

ज्यादा वजन से गले की मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं जिससे नींद में सांस रुकने की दिक्कत होती है। इसे स्लीप एपनिया कहते हैं।

जोड़ों में लगातार दर्द

घुटने, पीठ या कोहनी के जोड़ों में दर्द वजन बढ़ने का संकेत हो सकता है। यह शरीर पर ज्यादा दबाव के कारण होता है।

वजन बढ़ाने के गलत तरीके

बहुत से लोग उल्टा-सीधा खाकर वजन बढ़ाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ वजन बढ़ाने के स्वस्थ तरीके अपनाना जरूरी है।

कब लें एक्शन?

जब आपके शरीर में ये संकेत नजर आने लगें तो वजन कम करने की योजना शुरू कर दें। सही खानपान और व्यायाम जरूरी है।

स्वस्थ वजन न सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि जीवन को ऊर्जावान और खुशहाल बनाता है। वजन को नजरअंदाज न करें, यह आपकी सेहत की कुंजी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com