जब हम जल्दी वजन कम करते हैं, तो शुरुआती नतीजे बहुत उत्साहित करते हैं। पर ये असर ज्यादा समय तक टिकता नहीं है। आइए PubMed की एक रिपोर्ट से जानते हैं इसके पीछे छिपे नुकसान।
मेटाबॉलिज्म हो सकता है धीमा
तेजी से वजन घटाने पर शरीर की ऊर्जा जलाने की रफ्तार धीमी हो जाती है। इसका मतलब है आगे वजन कम करना और मुश्किल हो जाता है।
कमजोरी और थकान
बहुत कम खाना खाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। इससे थकान, सिर घूमना और कमजोरी महसूस होती है।
मांसपेशियां भी घटने लगती हैं
तेजी से वजन कम होने पर सिर्फ चर्बी नहीं, मांसपेशियां भी घटती हैं। इससे शरीर कमजोर बनता है और स्टैमिना कम हो जाता है।
दिल पर बढ़ सकता है दबाव
अचानक वजन कम करना दिल की धड़कन को असामान्य कर सकता है। कुछ मामलों में इससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है।
बाल झड़ने और त्वचा की दिक्कतें
शरीर में पोषण की कमी से बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है।
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
जब शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती, तो मानसिक हालत पर असर होता है। आप जल्दी गुस्सा हो सकते हैं या उदास महसूस कर सकते हैं।
वजन फिर बढ़ सकता है
जल्दी वजन घटाना अक्सर टिकाऊ नहीं होता। जैसे ही आप सामान्य डाइट पर लौटते हैं, वजन दोबारा बढ़ सकता है, और कभी-कभी पहले से भी ज्यादा।
धीरे-धीरे वजन कम करना ही सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नींद से शरीर स्वस्थ रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com