आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में फिट रहना चुनौतीपूर्ण होता है। भागदौड़ के चलते लोग अक्सर ऑइली और अनहेल्दी0 चीजों का सेवन करते हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हमने डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से बात की है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
हेल्दी डाइट है जरूरी
अक्सर हम बाहर की ऑइली चीजें खा लेते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। लंच में संतुलित आहार न लेने से डाइट प्लान बिगड़ सकता है। सही लंच से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सब्जियों का सेवन
दोपहर के खाने में सब्जियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
दाल के फायदे
खाने में दाल का सेवन भी बेहद जरूरी होता है। दाल प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
राजमा का सेवन
राजमा का सेवन लंच में करें। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
रोटी या ब्राउन राइस
रोटी या ब्राउन राइस को अपने लंच में शामिल करना फायदेमंद है। रोटी या ब्राउन राइस पोषण से भरपूर होते हैं, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।
साउथ इंडियन फूड्स
साउथ इंडियन फूड्स जैसे इडली और डोसा हल्के और सेहतमंद होते हैं। इनका सेवन करने से आपको एनर्जी मिलती है और वजन कंट्रोल रहता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी फायदेमंद होते हैं। ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
मोटे अनाज जैसे ओट्स या दलिया का सेवन फाइबर से भरपूर होते हैं। काबुली और काला चना भी लंच में शामिल कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com