वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं?

By Deepak Kumar
21 May 2025, 19:30 IST

अंडा एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कैलोरी, हेल्दी फैट और विटामिन्स वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। कमजोर और दुबले लोगों के लिए अंडा किसी टॉनिक से कम नहीं।

इन तरीकों से खाएं अंडा

दुबले-पतले लोग अगर रोजाना सही तरीके से अंडे का सेवन करें, तो उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए अंडा का सेवन कैसे करना चाहिए।

अंडे का पूरा भाग खाएं

वजन बढ़ाने के लिए अंडे का पीला और सफेद दोनों हिस्सा खाना जरूरी है। कई लोग सिर्फ सफेद भाग खाते हैं, लेकिन असली कैलोरी और फैट जर्दी में होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

रोज आमलेट खाएं

अंडे का आमलेट एक टेस्टी और हेल्दी विकल्प है। इसमें थोड़ा तेल या मक्खन मिलाकर बनाया जाए तो यह शरीर को ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन देता है, जो वजन बढ़ाने में मददगार होता है।

उबला हुआ अंडा भी है अच्छा

अगर आप हल्का खाना पसंद करते हैं, तो उबला हुआ अंडा एक अच्छा विकल्प है। इसे नमक, प्याज और धनिया के साथ खाएं। यह पाचन में आसान और एनर्जी से भरपूर होता है।

खाएं अंडे की भुर्जी

अंडे की भुर्जी स्वाद में लाजवाब होती है। इसमें घी, प्याज और टमाटर मिलाकर बनाएं। यह कैलोरी और फैट से भरपूर होती है, जो वेट गेन डाइट के लिए बेहतरीन है।

अधपका अंडा खाएं

अधपका अंडा सभी पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से पहुंचाता है। लेकिन इसे रोज न खाएं। कभी-कभी डाइट में शामिल करने से प्रोटीन और फैट बेहतर तरीके से मिलता है।

जर्दी को ना करें नजरअंदाज

अंडे की जर्दी में लगभग 322 कैलोरी होती है, जबकि सफेद भाग में केवल 52। इसलिए अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो जर्दी को छोड़ना नहीं, यह जरूरी ऊर्जा देती है।

वजन बढ़ाने के लिए रोज 2-3 अंडे खाना फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com