जंक फूड क्रेविंग क्या है? कई बार पेट भरा होने के बावजूद हमें कुछ खाने का मन करता है। इसे फूड क्रेविंग कहते हैं। कभी-कभी यह क्रेविंग इतनी ज्यादा होती है कि हमें सुकून नहीं मिलता। ऐसे में आइए आज जानते हैं कैसे इस क्रेविंग को कंट्रोल किया जाए।
क्रेविंग के कारण
क्रेविंग के कारण हमारे शरीर में कई कारणों से फूड क्रेविंग हो सकती है, जैसे पानी की कमी, थकावट या शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी। ये क्रेविंग अगर नियमित हो जाए तो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
जंक फूड क्रेविंग होने पर पानी पिएं
पानी पीने से न केवल शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह भूख को भी शांत करता है। अगर आपको कुछ खाने का मन करे, तो सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं।
प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं
प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे पनीर, दालें, अंडे या चिकन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करेगा।
माइंडफुल ईटिंग
जब भी भूख लगे, हेल्दी खाना खाएं। इससे आपको क्रेविंग से बचने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए, अगर चॉकलेट की क्रेविंग हो, तो फल खाएं।
च्यूइंग गम का सहारा लें
च्यूइंग गम चबाने से आपकी क्रेविंग कम हो सकती है। यह जंक फूड की इच्छा को शांत करता है और स्वाद का एहसास भी देता है।
पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी से भी फूड क्रेविंग बढ़ सकती है। अगर आप सही समय पर सोते हैं, तो रात को जंक फूड खाने का मन कम होगा।
छोटे-छोटे अंतराल पर खाएं खाना
खाने के बीच में ज्यादा अंतराल न रखें। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और क्रेविंग कम होगी।
फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए ये आसान तरीके अपनाएं और स्वस्थ रहें। छोटी-छोटी आदतें सेहत को बेहतर बनाती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com