बिना एक्सरसाइज के मेटाबोलिज्म कैसे बढ़ाएं?

By Aditya Bharat
11 Jun 2025, 17:45 IST

मेटाबोलिज्म वो प्रक्रिया है जिससे शरीर खाने को ऊर्जा में बदलता है। जितना तेज मेटाबोलिज्म होगा, उतनी जल्दी कैलोरी बर्न होगी और वजन कंट्रोल रहेगा। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें, बिना एक्सरसाइज के वजन कैसे घटाएं?

बिना एक्सरसाइज के मेटाबॉलिज्म बढ़ता है?

हां, कुछ आदतों से मेटाबोलिज्म को नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इन तरीकों में एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती, बस लाइफस्टाइल सुधारनी होती है।

प्रोटीन वाला खाना खाएं ज्यादा

प्रोटीन को पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगती है। इससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है। दालें, अंडे, पनीर, दही और नट्स को रोजाना डाइट में लें।

ठंडा पानी पिएं ज्यादा मात्रा में

ठंडा पानी पीने से शरीर उसे गर्म करने में कैलोरी खर्च करता है। इससे थोड़े समय के लिए मेटाबोलिज्म तेज होता है और शरीर एक्टिव बना रहता है।

पूरी नींद लें हर रात

कम नींद से हॉर्मोन असंतुलित होते हैं और मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है। रोज 7 से 8 घंटे की गहरी नींद मेटाबोलिक हेल्थ के लिए जरूरी है।

बैठे-बैठे ब्रेक लेते रहें

लगातार बैठने से मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है। हर 30-40 मिनट में उठकर थोड़ी देर चलें या खड़े रहें। ये हलचल कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी पिएं

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबोलिज्म को अस्थायी रूप से बढ़ाते हैं। दिन में 1-2 कप पीना लाभकारी हो सकता है।

दिन में छोटे-छोटे मील लें

बहुत लंबे गैप में खाने से मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है। हर 3-4 घंटे में थोड़ी मात्रा में हेल्दी फूड खाने से शरीर एक्टिव बना रहता है।

ज्यादा स्ट्रेस से कोर्टिसोल बढ़ता है, जो मेटाबोलिज्म पर बुरा असर डालता है। मेडिटेशन, गहरी सांसें या म्यूजिक से खुद को शांत रखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com