अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अनार आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अनार में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपके पाचन को सुधारते हैं, बल्कि भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
डाइटीशियन के अनुसार
डाइटीशियन डॉक्टर वीडी त्रिपाठी के अनुसार, अनार का सही तरीके से सेवन करने पर यह वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाता है। तो चलिए उनसे जानते हैं वजन घटाने के लिए अनार का सेवन कैसे करना चाहिए।
सुबह खाली पेट अनार खाना
सुबह खाली पेट अनार खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया बेहतर होती है।
अनार का जूस पिएं
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनार का जूस बिना शक्कर के पिएं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायक होता है और शुगर कंट्रोल में भी मदद करता है।
स्नैक की जगह लें अनार
जब भूख लगे और आप कुछ हल्का खाना चाहें, तो चिप्स या फ्राइड चीजों की जगह अनार लें। यह हेल्दी, टेस्टी और वजन घटाने में सहायक है। इससे पेट भी भरा रहता है और ओवरइटिंग नहीं होती।
एक्सरसाइज के बाद अनार खाएं
वर्कआउट के बाद शरीर को रिकवरी के लिए पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में अनार खाने से शरीर को एंटी-ऑक्सिडेंट मिलते हैं जो मांसपेशियों की थकान कम करते हैं और वजन घटाने को सपोर्ट करते हैं।
सही समय पर सेवन जरूरी
अनार का सेवन सुबह खाली पेट या लंच से पहले करना फायदेमंद होता है। रात में इसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पाचन पर असर डाल सकता है और वजन घटाने में रुकावट ला सकता है।
ज्यादा अनार खाने से भी बचें
हालांकि अनार हेल्दी है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से शुगर इन्टेक बढ़ सकता है। दिन में 1 बार या आधा कटोरी अनार ही पर्याप्त है। संतुलित मात्रा में सेवन ही फायदेमंद होता है।
अनार में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और फ्लेवोनॉइड भरपूर होते हैं। नियमित सेवन से वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com