डिनर छोड़ने से घटेगा वजन या होगा नुकसान? जानें डायटीशियन की राय

By Aditya Bharat
13 Dec 2024, 13:00 IST

आज के समय में वजन कम करना हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसके लिए लोग जिम, डायटिंग और लिक्विड डाइट जैसे कई तरीके अपनाते हैं। लोग तो दिनर भी छोड़ देते हैं वजन घटाने के लिए, लेकिन क्या ऐसा करने से सच में वजन कम होता है? डायटीशियन कामिनी कुमारी दे रही हैं इस सवाल का जवाब।

डिनर क्यों जरूरी है?

डिनर हमारे दिनभर के खाने का एक अहम हिस्सा है। जैसे ब्रेकफास्ट और लंच हमारी ऊर्जा के लिए जरूरी होते हैं, वैसे ही डिनर भी हमारे शरीर को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

डिनर छोड़ने के नुकसान

डिनर छोड़ने से शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है, जिससे वजन घटने की जगह बढ़ने का खतरा रहता है। रातभर भूखे रहने से नींद खराब हो सकती है और सुबह ज्यादा भूख लग सकती है।

क्या खाएं डिनर में?

रात के समय हल्का और आसानी से पचने वाला खाना लेना सबसे अच्छा होता है। खिचड़ी, दलिया या दाल-चावल जैसे भोजन न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि ये लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास भी देते हैं।

नमक की मात्रा पर ध्यान दें

रात के खाने में ज्यादा नमक खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। यह शरीर में पानी को रोक सकता है, जिससे वॉटर रिटेंशन हो सकता है। इसलिए नमक की मात्रा हमेशा संतुलित रखें।

डिनर का सही समय कब है?

रात का खाना सोने से कम से कम तीन से चार घंटे पहले करना चाहिए। इससे भोजन पचने में मदद मिलती है और वजन को कंट्रोल करना आसान होता है।

डिनर छोड़ने के नुकसान

अगर आप डिनर छोड़ते हैं, तो सुबह कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर एक्सरसाइज करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, लंबे समय तक डिनर स्किप करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

हल्का भोजन करें

डिनर छोड़ने की बजाय हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और वजन कंट्रोल रहता है। शरीर को सही पोषण मिलने से आपका मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है।

वजन घटाने के लिए डिनर छोड़ना अच्छा ऑप्शन नहीं है, इससे आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com