बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर ने इश्कजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनके फैंस तभी से उनकी फिटनेस और फिजीक के दीवाने हो गए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर हमेशा से इतने फिट नहीं दिखते थे?
अर्जुन कपूर ने घटाया वजन
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था। उस समय में वह काफी अनफिट नजर आते थे। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदला वैसे ही एक्टर ने अपनी बॉडी और फिजीक पर मेहनत करना शुरू कर दिया था।
140 किलो था एक्टर का वजन
अर्जुन कपूर का वजन पहले 140 किलो हुआ करता था। ऐक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। साथ ही, 22 साल की उम्र में वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। हालांकि, अर्जुन कपूर ने अपनी पहली फिल्म आने से पहले ही खुद को बिल्कुल फिट बना लिया।
ब्रेकफास्ट
अर्जुन सुबह 10 बजे अपना ब्रेकफास्ट करते हैं। इसमें वह अंडों का सेवन करना पसंद करते हैं। अंडों के अंदर 290kcal एनर्जी, 22g प्रोटीन, 12g फैट, 25g कार्बोहाइड्रेट और 4.5g फाइबर होता है। इससे शरीर एनर्जेटिक और फिट रहता है।
मॉर्निंग वर्कआउट रूटीन
अर्जुन कपूर जिम में वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ कार्डियो करते हैं। इसके अलावा, एक्टर 20 मिनट क्रॉस फिट रूटीन भी फॉलो करते हैं। साथ ही, उनके वर्कआउट में पुल अप्स, बेंच प्रेस, स्क्वेट्स और डेड लिफ्ट जैसी एक्सरसाइज भी शामिल हैं।
लंच
लंच की बात करें, तो वह दोपहर में ग्रीक सौवलाकी रैप खाते हैं, जिसमें 388kcal एनर्जी, 43g प्रोटीन और 12g फाइबर होता है। इसके बाद इवनिंग स्नैक्स में वह तुर्की सूशी का सेवन करते हैं, जिसमें 19kcal एनर्जी, 39g प्रोटीन, 7g फाइबर पाया जाता है।
इवनिंग वर्कआउट
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अर्जुन कपूर शाम को भी वर्कआउट करते हैं। ऐसे में शाम को 6 बजे से लेकर 8 बजे तक वह जिम में रहते हैं। इस समय में वह स्लो स्पीड वर्कआउट करते हैं, जिसमें लेग प्रेस और ट्रेडमिल वॉक शामिल है।
डिनर
डिनर के लिए एक्टर मुहमर्रा सॉस के साथ तुर्की कबाब खाते हैं। यह गुणों से भरपूर होती है। इसमें 388kcal एनर्जी, 22g प्रोटीन, 10g फैट, 3g कार्बोहाइड्रेट और 7g फाइबर पाया जाता है।
इस तरह अर्जुन कपूर खुद को हेल्दी और फिट रखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com