खाना हमारे शरीर के लिए ऊर्जा और पोषक तत्वों का मुख्य सोर्स है। लेकिन कुछ गलत आदतें इसके पाचन को प्रभावित कर सकती हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। आइए डाइटिशियन सना गिल से जानते हैं खाना खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
स्मोकिंग न करें
खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना सामान्य से 10 गुना ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे कैंसर, प्लूरिसी और पैंक्रियाटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
खाना खाकर न नहाएं
खाने के बाद नहाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पाचन की बजाय तापमान कंट्रोल करने में लग जाता है। इससे भोजन पचता नहीं और अपच की समस्या होती है।
फल न खाएं
फल तुरंत खाने के बाद न खाएं। इससे वे ठीक से पचते नहीं हैं और उनके पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। दो घंटे बाद ही खाएं।
चाय न पिएं
खाने के तुरंत बाद चाय पीना शरीर को आयरन और प्रोटीन अवशोषित करने से रोकता है। इससे अपच, गैस और बदहजमी की दिक्कतें हो सकती हैं।
खाना खाकर मत लेटिए
खाने के बाद तुरंत लेटना या सोना पाचन क्रिया में रुकावट डालता है। इससे खाना सही से नहीं पचता और मोटापा बढ़ने की संभावना होती है।
इन आदतों से बनेंगे गंभीर रोग
लगातार इन गलत आदतों को दोहराने से लिवर, फेफड़े, आंत और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। समय रहते सतर्क होना जरूरी है।
अपनाएं सही समय और तरीका
खाने के बाद हल्की सैर करें, कम से कम 30 मिनट आराम करें और एक घंटे तक चाय या फल न लें। ये आदतें पाचन में सहायक होंगी।
अपने खानपान और दिनचर्या में छोटे बदलाव करके आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। आज से ही गलत आदतों को छोड़ना शुरू करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com