हम सभी लोग रात को सोने से पहले अपना मुंह धोकर सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले मुंह धोने के पीछे की वजह क्या है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जानते हैं-
रात में सोने से पहले चेहरा क्यों धोते हैं?
रात में सोने से पहले चेहरा धोना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप दिनभर चेहरे पर जमे प्रदूषण और धूल-मिट्टी को अच्छी तरह से हटा पाते हैं। इसके साथ ही, पोर्स भी क्लीन हो जाते हैं। रात में मुंह धोने से आप रिलैक्स फील करते हैं।
किस तरह धोएं चेहरा?
बदलते मौसम में अगर आप ठंडे पानी से मुंह नहीं धोना चाहते हैं, तो रात के समय गुनगुने पानी चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप नॉर्मल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मुंह धोने के बाद आप मॉइस्चराइजर लगाकर सो सकते हैं।
एक्ने होंगे कम
अगर आप एक्ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सोने से पहले फेस वॉश करने की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इससे आपके पोर्स साफ हो जाते हैं और स्किन खुलकर सांस ले पाती है।
स्किन टोनिंग पर होगा असर
सोने से पहले चेहरा धोने से स्किन की टोनिंग पर असर पड़ता है। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स से पीछा छुड़ाना आसान हो जाता है। साथ ही, चेहरे की बनावट भी ठीक रहती है।
स्किन रिपेयर होगी
अगर आप स्किन को रिपेयर करना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरा धोना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे स्किन डीप क्लीन हो जाती है और मेकअप से हुए नुकसान को ठीक करने का समय भी मिलता है।
झुर्रियां कम होंगी
अगर आप झुर्रियों की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रात में सोने से पहले मुंह धोना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, प्रदूषण के चलते स्किन में मौजूद कोलेजन टूटने लगता है। ऐसे में आप चेहरे पर जमे प्रदूषण को हटाने के लिए मुंह धो सकते हैं।
रात को सोने से पहले मुंह धोना बहुत जरूरी होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com