बेसन त्वचा को साफ, निखरा और चमकदार बनाने में मदद करता है। लेकिन सिर्फ बेसन लगाने से स्किन पूरी तरह हाइड्रेट नहीं होती। इसलिए बेसन में कुछ नेचुरल चीजें मिलाकर फेस पर लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे दाग-धब्बे, टैनिंग और पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है।
बेसन और दही
दही में मौजूद एंजाइम्स स्किन को क्लीन और सॉफ्ट बनाते हैं। 2 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार लगाने से रंगत निखरती है।
बेसन और गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। बेसन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे डेड स्किन हटती है, ऑयल कम होता है और स्किन फ्रेश व ग्लोइंग हो जाती है।
बेसन और ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। बेसन में गुनगुनी ग्रीन टी मिलाकर लगाएं। इससे स्किन रिपेयर होती है और रंगत में सुधार आता है।
बेसन और संतरे का जूस
संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है। बेसन में संतरे का जूस मिलाकर हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग कम होती है।
बेसन और आलू का रस
आलू का रस स्किन टोन को हल्का करता है और टैन हटाता है। आलू को कद्दूकस करके रस निकालें और बेसन में मिलाएं। यह पेस्ट सन टैन और दाग-धब्बे दूर करने में मददगार है।
बेसन और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन वालों के लिए बेसन और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट फायदेमंद है। यह एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और स्किन को क्लीन करता है। पेस्ट में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
कब और कितनी बार लगाएं?
इन फेस पैक्स को हफ्ते में 2-3 बार लगाया जा सकता है। बहुत ज्यादा यूज करने से स्किन ड्राय हो सकती है। फेस पैक लगाकर 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से धो लें और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
ऊपर बताए गए कॉम्बिनेशन से आप एक क्लीन, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com