गर्मियों में स्किन पर धूप, पसीना और धूल जम जाती है जिससे चेहरा बेजान लगने लगता है। लेकिन अगर आप रात में कुछ घरेलू और आसान चीजें चेहरे पर लगाएं, तो स्किन अंदर से साफ और ग्लोइंग बन सकती है। चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।
बादाम का तेल
रात में चेहरे पर बादाम के तेल से हल्की मसाज करने से स्किन अंदर से रिपेयर होती है। यह यूवी डैमेज से बचाता है और दाग-धब्बों को कम करता है, जिससे चेहरा ग्लो करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल गर्मियों के लिए वरदान है। इसे रात में लगाकर छोड़ने से टैनिंग कम होती है, पिंपल्स का इलाज होता है और स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनी रहती है।
दही
रात में दही लगाने से स्किन ग्लो करती है और डार्कनेस दूर होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और रंगत निखारते हैं।
खीरे का जूस
खीरे का जूस चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और जलन से राहत मिलती है। यह पिंपल्स को कम करता है और त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।
ऑलिव ऑयल
रात में ऑलिव ऑयल से मसाज करने से स्किन रिपेयर होती है और झुर्रियां कम होती हैं। यह स्किन को स्मूद और यंग बनाता है, साथ ही गहराई से मॉइश्चर देता है।
क्यों दिन की जगह रात बेहतर समय है?
रात में स्किन रिलैक्स होती है और शरीर की मरम्मत प्रक्रिया तेज होती है। ऐसे में जो भी पोषक तत्व स्किन को मिलते हैं, वो अच्छे से अवशोषित होते हैं और बेहतर असर दिखाते हैं।
नियमित उपयोग से दिखेगा असर
अगर इन घरेलू चीजों का रोज रात इस्तेमाल किया जाए, तो कुछ ही दिनों में स्किन पर नेचुरल ग्लो, पिंपल्स से राहत और रंगत में निखार साफ दिखाई देगा।
महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह घर की इन नेचुरल चीजों से स्किन केयर करें। हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com