मुंहासे हार्मोनल बदलाव, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण होते हैं। यह समय पर चेहरा साफ न करने पर बढ़ सकते हैं।
त्वचा पर मैल जमना
रोमछिद्र बंद होने और त्वचा पर मैल जमने के कारण कील मुंहासों की संभावना बढ़ जाती है। इससे सूजन और पस भरने की समस्या पैदा हो जाती है।
अंगूर का इस्तेमाल
फ्रिज में रखे अंगूर का इस्तेमाल क्लींजर की तरह करना फायदेमंद हो सकता है। इसे चेहरे पर रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।
खीरे का फेसपैक
खीरे का फेसपैक चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए खीरे में पानी और चीनी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।
शहद का मास्क
शहद का मास्क लगाने से त्वचा की गंदगी साफ होती है। इसका इस्तेमाल करने के 30 मिनट बाद चेहरे को धोने से त्वचा पर निखार आता है।
ओटमील फेशियल
ओटमील फेशियल के लिए ओटमील, बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है।
हल्दी का फेस मास्क
हल्दी का फेस मास्क चने के आटे, हल्दी, चंदन पाउडर, घी और बादाम तेल को मिलाकर बनाया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।
हल्दी मास्क
हल्दी मास्क को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धोकर चेहरे को साफ करें। इससे कील मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
त्वचा को साफ रखना
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए त्वचा को समय-समय पर साफ रखना जरूरी है। इन घरेलू नुस्खों से चेहरे कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
त्वचा को ताजगी देने और मुंहासों से बचाने के लिए इन आसान नुस्खों का नियमित रूप से उपयोग करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com