अब तक आपने अपने चेहरे पर नारियल तेल, सरसों तेल, घी, बादाम तेल लगाने के फायदों के बारे में सुना होगा। आज के हमारे लेख में जानें चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाने के फायदे-
पोषण दे
चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है। यह तेल ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
नमी दे
त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए आप अपने फेस पर रोजाना सोने से पहले सूरजमुखी का तेल लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है।
खुजली ठीक करे
अक्सर त्वचा में रुखापन बढ़ने के कारण खुजली और जलन की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे आराम पाने के लिए चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाएं।
दाग-धब्बे मिटाए
चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाना लाभकारी हो सकता है। यह विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है।
ग्लोइंग स्किन
चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाने से त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है। यह डार्कनेस को कम करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
सावधानी
हर किसीका स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में किसी प्रकार की एलर्जी महसूस होने पर इसका प्रयोग न करें।
चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com