मसूर की दाल चेहरे पर लगाने से स्किन को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मसूर दाल इस्तेमाल कैसे करना है? आइए खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से मसूर दाल का इस्तेमाल करें के तरीके जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
मसूर दाल पोषक-तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, सी, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए मसूर की दाल का इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।
इन चीजों से बनाएं फेसपैक
आपको मसूर की दाल से फेसपैक बनाना है। इससे चेहरे को ढेरों फायदे हो सकते हैं। इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको मसूर की दाल के साथ दही और गुलाब जल की जरूरत है।
कैसे बनाएं फेसपैक?
इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको लाल मसूर की दाल को रातभर भिगोकर रखना है। अब इस को सुबह के समय बारीक पीस लें। इसमें दही और गुलाब जल मिक्स करें और आपका फेस पैक तैयार है। आइए अब इस फेसपैक के फायदे जान लेते हैं।
झुर्रियां कम होगी
अगर आप उम्र से पहले ही झुर्रियों की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मसूर की दाल से फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। इससे स्किन पोर्स कम होंगे और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलेगी। इस तरह आप एजिंग की समस्या से बच सकते हैं।
कॉम्प्लेक्शन में सुधार होगा
मसूर दाल का फेस पैक लगाने से चेहरे की रंगत में सुधार होगा। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या डार्क स्पॉट्स दिख रहे हैं, तो फेस पैक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इस फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में चेहरे की रंगत सुधरती है।
टैनिंग से छुटकारा दिलाए
अगर आप टैनिंग को कम करना चाहते हैं, तो मसूर दाल का फेसपैक फायदेमंद हो सकता है। इस फेस पैक को लगाने से टैनिंग दूर होती है और स्किन का रंग साफ होता है।
इस तरह मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com