बढ़ती उम्र में दिखना है जवां तो करें ये 5 काम

By Harsha Singh
10 Nov 2024, 10:00 IST

बढ़ती उम्र में इंसान को कई तरह की परेशानियों और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या एजिंग के निशानों की है। आजकल बढ़ती टेक्नोलॉजी और ट्रीटमेंट्स की वजह से हर कोई अपनी असली उम्र से कम दिखना चाहते है।  

50 की उम्र में 25 की कैसे दिखें?

अगर आप भी 50 की उम्र में 25 की दिखना चाहती हैं, तो कुछ बहुत ही आसान और असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे स्किन टाइट हो जाएगी और एजिंग के निशानों को छुपाना आसान हो जाएगा।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

स्किन को टाइट करने से लेकर हाइड्रेट रखने तक पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे आप खुद को कई स्किन संबंधी समस्याओं से बचा सकते हैं। इससे झुर्रियों की समस्या से भी बचा जा सकता है।  

मुंह धोना फायदेमंद है

अगर आप स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो दिन भर में 3-4 बार मुंह धोना चाहिए।  इससे एजिंग के निशानों को छिपाने और फोड़े-फुंसी से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरे पर जमी गंदगी और स्किन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

सर्दी हो या गर्मी आपको हर मौसम में सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए। इससे स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जा सकता है। साथ ही, स्किन को सही तरह से प्रोटेक्ट किया जा सकता है।

डाइट का ध्यान रखें

आपको स्किन का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको पोषक-तत्वों से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही, जंक और मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए।

एक्सरसाइज करना है जरूरी

आपको स्किन का ख्याल रखने के लिए बॉडी को एक्टिव रखना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। इस तरह चेहरे पर नेचुरल निखार आएगा।    

बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com