महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को होती हैं ये 5 बीमारियां

By Deepak Kumar
30 Jul 2025, 16:00 IST

दुनिया भर में कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होती हैं। इसकी बड़ी वजह है पुरुषों का अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना। तो आइए मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशियन डॉ. मनीषा रंजन से जानते हैं ऐसी 5 बीमारियों के बारे में जो पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

60 की उम्र के बाद पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है। इसका कारण है तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी। समय रहते जांच और हेल्दी आदतें अपनाना जरूरी है।

प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)

प्रोस्टेट कैंसर केवल पुरुषों में होता है। 45 साल के बाद इसके खतरे बढ़ जाते हैं। बार-बार पेशाब आना या रुक जाना इसके लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है।

हार्ट अटैक (Heart Attack)

पुरुषों को महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। तनाव, धूम्रपान, मोटापा और हाई शुगर इसके बड़े कारण हैं। स्ट्रेस मैनेजमेंट और रूटीन चेकअप से खतरा कम हो सकता है।

लंग्स कैंसर (Lungs Cancer)

पुरुषों में लंग्स कैंसर के मामले ज्यादा देखे जाते हैं क्योंकि वे धूम्रपान और तंबाकू का सेवन ज्यादा करते हैं। इससे बचाव के लिए इन आदतों से दूरी बनाएं।

मुंह का कैंसर (Oral Cancer)

ओरल कैंसर पुरुषों में महिलाओं की तुलना में दोगुना पाया जाता है। इसका कारण है गुटखा, पान और तंबाकू का सेवन। इससे बचने के लिए इन नशीले पदार्थों को तुरंत छोड़ना जरूरी है।

पुरुष क्यों होते हैं ज्यादा प्रभावित?

महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहती हैं, जबकि पुरुष अक्सर लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। यही लापरवाही बीमारियों को गंभीर बना देती है। समय पर जांच करवाना जरूरी है।

बचाव कैसे करें?

नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें, स्ट्रेस से दूर रहें और धूम्रपान-अल्कोहल से बचें। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

पुरुषों को चाहिए कि वे अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। छोटी-सी सतर्कता जानलेवा बीमारियों से बचा सकती है। इसलिए खुद का ख्याल रखना शुरू करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com