बार-बार परफ्यूम लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकता है?

By Aditya Bharat
29 Jul 2025, 15:30 IST

परफ्यूम की खुशबू सभी को पसंद आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बार-बार लगाना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं कैसे?

परफ्यूम में क्या होता है?

परफ्यूम में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जैसे अल्कोहल, सिंथेटिक फ्रेगरेंस, फ्थेलेट्स और अन्य प्रिजर्वेटिव्स। ये खुशबू तो देते हैं, लेकिन स्किन पर असर भी डालते हैं।

स्किन एलर्जी का खतरा

बार-बार परफ्यूम लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। त्वचा में लालपन, खुजली या रैशेज आ सकते हैं। इसे “Contact Dermatitis” कहा जाता है।

त्वचा में सूखापन

ज्यादातर परफ्यूम में अल्कोहल होता है, जो स्किन की नैचुरल नमी को खत्म कर देता है। इससे त्वचा रूखी, खिंची हुई और कमजोर लगने लगती है।

स्किन बैरियर कमजोर होना

लगातार केमिकल्स के संपर्क में आने से स्किन का सुरक्षात्मक बैरियर कमजोर हो सकता है। इससे बैक्टीरिया और एलर्जी करने वाले तत्व आसानी से अंदर पहुंच सकते हैं।

पिग्मेंटेशन और जलन

MayoClinic की एक स्टडी के अनुसार, कुछ परफ्यूम त्वचा पर धूप के संपर्क में आकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे स्किन पर दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन हो सकता है, खासकर गर्दन और कलाई पर।

शरीर में केमिकल का अवशोषण

कुछ केमिकल्स जैसे फ्थेलेट्स और पैराबेन्स त्वचा के रास्ते शरीर में जा सकते हैं। लंबे समय तक इसका असर हार्मोन बैलेंस पर भी हो सकता है, हालांकि इस पर रिसर्च अभी जारी है।

सही इस्तेमाल कैसे करें?

परफ्यूम को सीधे स्किन पर न लगाएं। इसे कपड़ों पर छिड़कें या पल्स पॉइंट्स पर कम मात्रा में लगाएं। सेंससिटिव स्किन वाले लोग हाइपोएलर्जेनिक या नैचुरल फ्रेगरेंस चुन सकते हैं।

खुशबू से आपकी पर्सनैलिटी निखरती है, लेकिन ज्यादा परफ्यूम लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। सही जानकारी और सावधानी से ही खूबसूरती बनी रहती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com