ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से राहत के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें -
कपूर में मौजूद गुण
कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं।
कैसे करें कपूर का इस्तेमाल?
स्किन की समस्याओं से राहत के लिए कपूर और नारियल का तेल, कपूर और एलोवेरा जेल, कपूर और मुल्तानी मिट्टी और कपूर और बेसन को साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे स्किन की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
दाग-धब्बे कम करे
कपूर में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन के दाग-धब्बों और मुहांसों को कम करने में मदद मिलती है।
इंफेक्शन से बचाव करे
कपूर में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन को इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
एजिंग से बचाव करे
कपूर को एलोवेरा जेल के साथ लगाने से स्किन को यंग बनाने और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्किन को सॉफ्ट बनाए
कपूर को नारियल तेल के साथ लगाने से स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्किन के डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है।
सावधानियां
कपूर के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरीके की एलर्जी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सर्दियों में कपूर से स्किन को लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com